छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण!

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर / कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर आर एन पांडेय, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, आनंद राम नेताम, प्रमोद कुमार गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!