Advertisement

अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को तिरंगे की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर उप पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार एक्का ने किया। निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 13 प्लाटून ने भाग लिया। परेड में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस बल पुरूष राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी कमला कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी बालक स्टेट स्कूल एवं एनसीसी बालक म्यूनिसिपल स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट स्कूल एवं एनसीसी बालिका म्यूनिसिपल स्कूल, एनसीसी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र बसंतपुर स्कूल, स्काउट-गाईड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पीटी की प्रस्तुति दी गई। समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र गजेन्द्र सिंह, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कमल किशोर श्रीवास्तव, गजेन्द्र हरिहारणो, लेखाप्रसाद उर्वशा ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57