स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन!

स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार!

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर आधारित समूह नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव द्वारा आरंभ है प्रचंड है… देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्य समूह को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा बढ़ता भारत बदलता भारत… देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रस्तुत किया गया। इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों द्वारा इतिहास का मैं आईना हूं… देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों को इस प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पहले शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया।
स्वतंत्रता दिवस परेड में आम्र्स प्लाटून में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी की टोली को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव का दल रहा। अनाम्र्स प्लाटून वर्ग में एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) को प्रथम एवं एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में एनसीसी सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका को प्रथम एवं स्काउट-गाईड महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।