छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरगुजा पुलिस द्वारा कोतवाली थाने मे जिले के सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखो की बैठक आयोजित की गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा कोतवाली थाने मे जिले के सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखो की बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बच्चों के मामले में विशेष सतर्कता बरतने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक।

संस्था प्रमुखो को संस्था के मुख्य द्वार एवं अन्य जगहों पर सीसीटीवी लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।

संस्था प्रमुखो को सुरक्षा सम्बन्धी महावपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये गए।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना कोतवाली मे जिले के सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखो की बैठक आयोजित की गई बैठक मे नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी रुपेश नारंग द्वारा सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखो को बच्चों के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों को बच्चों के संबंध में किसी संवेदनशील मामले की जानकारी होने पर बिना तथ्यों की पुष्टि हुए बगैर किसी भी अफवाहो को फैलने से रोकने हेतु प्रयास किए जाने दिशा निर्देश दिए गए, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक द्वारा बैठक में सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों को स्कूल परिसर के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी के निर्बाध संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

नाबालिगों द्वारा स्कूल में दो पहिया वाहन लेकर आने की शिकायतों पर सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों को स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूली बस या परिजनों के द्वारा स्कूल छोड़ने की व्यवस्था करने संस्था प्रमुखो से चर्चा की गई, बच्चों के संवेदनशील मामलों में संस्था प्रमुखो को स्कूल परिसर के अंदर या बाहर किसी अपरिचित पर संदेह होता है तो तत्काल सरगुजा पुलिस की अपात्कालीन सुविधा डायल 112 या कण्ट्रोल रूम से संपर्क कर उक्त मामले को साझा करने, अफवाहों से बचने एवं ऐसे अफवाहों को फैलने से रोकने में सरगुजा पुलिस की मदद करने हेतु अपील जारी की गयी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!