Advertisement

दामाखेड़ा का नाम बदला: अब ‘कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा’, राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर, 08 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने दामाखेड़ा का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा’ कर दिया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर आदेश जारी किया गया है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया था, जिसे छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक 04 जून 2025 में स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2025 को सहमति प्रदान की गई, जिसके पश्चात अब इसे विधिवत रूप से लागू कर दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा ग्राम का संशोधित नाम अब ‘कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा’ होगा। इस फैसले से क्षेत्र में कबीर साहेब की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलने की बात कही जा रही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे कबीर पंथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05