Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान!

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान!

बहनों की राखी के फर्ज को मुख्यमंत्री हर महीने पहली तारीख को कर देते हैं पूरा!

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी!

रायपुर/ राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी श्रीमती जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गुढ़ियारी निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05