Advertisement

श्री जगरनाथ सेवा समिति की महिला मंडल ने मनाया सावन सुंदरी एवं सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

श्री जगरनाथ सेवा समिति की महिला मंडल ने मनाया सावन सुंदरी एवं सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर//सूरजपुर //उल्लेखनीय है कि सावन माह के पावन अवसर पर जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में जगरनाथ सेवा समिति महिला मंडल के द्वारा समाज की महिलाओं के साथ सावन सुंदरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस अवसर पर क्षेत्र की महिला सफाई कर्मचारियों को छाता भेंट कर सम्मानित किया गया! जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में अंतिम सावन सोमवार के शाम धूमधाम से सावन सुंदरी का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें नृत्य, संगीत, नाटक एवं ओडिसी डांस की प्रस्तुति शामिल रहा।कार्यक्रम मैं अनुराधा प्रधान को सावन सुंदरी का खिताब जजों के द्वारा दिया ग्या। वहीं नृत्य प्रस्तुति में प्रथम स्थान मंजू स्वाई, ममता यादव द्वितीय स्थान। संगीत मैं प्रथम स्थान नीलांदरी साहू, द्वितीय स्थान पिंकी प्रधान, नाटक प्रस्तुती मैं संगीता पंडा एवं नर्मदा गौड़ा रहे एवं उडीसी नृत्य की प्रस्तुति रिमपल द्वारा किया ग्या। वही कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं सुनीता प्रधान एवं निभा प्रधान ने अहम भूमिका निभाई। इस संबंध में श्री श्री जगरनाथ सेवा समिति अध्यक्ष दीप्ति स्वाई के द्वारा बताया गया कि हम सभी यदि ईसी प्रकार अपने सभी छोटे-बड़े कार्यक्रमों में स्वच्छता कर्मियों अथवा हर जरूरतमंद वर्गों को साथ लेकर चलें तो समय-समय पर उनकी ज़रूरतें भी पूरी होगी और उन्हें उनका सम्मान सदैव प्राप्त होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता त्रिपाठी, प्रतिमा शेट्टी, प्रियंका देवोरी, वर्षा नायक, दीपा महापात्र, अंजना, मीरा, संगीता त्रिपाठी, सुज्ञानी, प्रभासिनी नायक, स्मिता कहर, समिता साहू आदि का सफल योगदान रहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05