Advertisement

घूमंतु पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए टीम बनाकर करें कार्य – कलेक्टर

घूमंतु पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए टीम बनाकर करें कार्य – कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजगता रखने की आवश्यकता है। डीजे के कारण ध्वनि प्रदूषण होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घूमंतु पशुओं के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए टीम बनाकर मानिटरिंग का कार्य करें तथा चिन्हांकित क्षेत्रों में मवेशियों को हटाने के लिए कार्य करें। उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए तथा लोगों की जान बचाने के लिए सुरक्षात्मक प्रयास जरूरी है। नेशनल हाईवे में और मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ग्रामों में टंकी का निर्माण अप्रारंभ है, वहां गति लाएं और कार्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि क्रेडा विभाग को ऐसे ठेकेदार जो समय पर कार्य नहीं कर रहे है, उनका टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए तथा शीघ्र नया टेंडर जारी करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग के प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं। भू-अर्जन के रिकार्ड दुरूस्तीकरण का कार्य महत्वपूर्ण है, इसे ध्यान देते हुए पूर्ण करें। लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग स्कूलों के जीर्णोद्धार व मरम्मत योग्य तथा डिस्मेंटल भवनों के संबंध में जानकारी भेजे, ताकि ऐसे स्कूलों के जीर्णोद्धार के कार्य के लिए प्रस्ताव बना सकें। सभी निर्माण विभाग निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए निर्माण के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट नहीं होने की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके संबंध में प्रशिक्षण दें तथा सूचना के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने उक्त बातें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, पीजी पोर्टल, जन-शिकायत, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर से कहा कि ई-केवाईसी में विलंब होने तथा अन्य कारणों से किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि मिलने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करें। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता त्यौहार में आगामी शनिवार को सभी एक-साथ मिलकर श्रमदान करेंगे तथा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों का सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कलेक्टर ने परिक्रमा पथ, रिंग रोड का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए तथा इंडोर मल्टीपर्पज स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरखरा डैम एवं मोंगरा जलाशय से पानी की सतत आपूर्ति के संबंध में चर्चा की तथा अधिकारियों से कहा कि जल की आपूर्ति बाधित नहीं हो इसके लिए इसके लिए विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने रानी तालाब एवं बुढ़ातालाब की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। नगरीय निकाय निर्वाचन परिसीमन, गिरदावरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोड सेफ्टी, प्लास्टिक वेस्ट मैरेजमेंट, ओडीएफ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री आवास संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसे सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने स्वच्छता त्यौहार में सभी अधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा जिससे एक अच्छा प्रभाव एवं जागरूकता जनसामान्य में आएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा प्रारंभ हो रहे हैं। रोस्टर के हिसाब से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57