Advertisement

विष्णु के सुशासन का असर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का 2 साल से रूका पैसा, एक फोन पर मिला

विष्णु के सुशासन का असर,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का 2 साल से रूका पैसा, एक फोन पर मिला

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

रायपुर//मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है। विकासखंड धरसींवा के दंतरेगा ग्राम सभा निवासी श्रीमती रोहनी नेताम का प्रसव रायपुर के कालीबाडी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) अस्पताल में दिसंबर 2022 को हुआ था। उनको केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत मिलने वाली 5 हजार रूपए की राशि दो साल से नहीं मिली थी। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके बाद मिली जानकारी के अनुसार आवेदक ने बैंक खाते की सही जानकारी नहीं दी थी। जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद संबंधित विभाग ने आवेदिका को इसकी जानकारी दी। आवेदक के द्वारा बैंक खाते की सही जानकारी प्रदान की गई। जिसके बाद योजना की राशि का भुगतान हो गया है। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्रीमती रोहनी नेताम ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05