Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं!

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में मिले 40 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 40 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम सारागांव की ताराबाई कंवर ने प्रसूति सहायता राशि दिलाने , ग्राम केशोडार के सरपंच ने दर्रापारा केशोडार में खसरा भूमि को शासकीय निस्तारी तालाब निर्माण कार्य हेतु आरक्षित कराने, ग्राम कारीडोेंगरी के समस्त ग्राामवासियों ने रंगमंच, वन अधिकार पट्टा एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु, ग्राम कछारडीही के नरोत्तम सिंह ने पीएम आवास प्रदान करने, ग्राम बहेराभांठा एवं खुसरुपाली के समस्त ग्रामवासियों ने बहेराभाठा और खुसरुपाली को एक नया ग्राम पंचायत बनाने, ग्राम पंचायत बारुला के सरपंच ने अतिक्रमण हटाने एवं शराबबंदी कराने, ग्राम कुटेना के घनश्याम महिलांगे ने नल कनेक्शन करने आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57