Advertisement

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक

बीएलओ. द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद // भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ. द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जायेगा। साथ ही उक्त अवधि में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण का कार्य किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में पूरक तथा एकीकृत मतदाता सूची तैयार की जायेगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में किया जाना है। इसके अलावा 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक दावा-आपत्तियां प्रस्तुत किया जा सकता है। इस दौरान मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओ. एवं अविहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जायेगा। इस अवधि में नवीन मतदाता अपना नाम फार्म 06 भरकर जुड़वा सकते हैं। इसी प्रकार यदि कोई मतदाता अपना नाम कटवाना चाहता है, तो फार्म 07 एवं मतदाता अपनी जानकारी में किसी प्रकार का सुधार करवाना चाहते हैं, तो फार्म 08 भरकर अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. के पास जमा कर सकते हैं या आयोग की वेबसाईट में ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं। फार्म प्राप्त करने हेतु 09 नवम्बर एवं 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2024 को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाने की अपील की गई हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM