Advertisement

सिंचाई जलाशय व तालाबों को मछली पालन के लिए

सिंचाई जलाशय व तालाबों को मछली पालन के लिए

10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु 04 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद // जनपद पंचायत सरायपाली के अधीनस्थ ग्राम बहेरापाली, जलगढ़, बलौदा, कुटेला, माधोपाली, जलपुर, बाराडोली, पतेरापाली, पलसापाली, पुटका एवं बिरकोल के सिंचाई जलाशय व तालाबों को मछली पालन कार्य के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु 04 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली ने बताया कि पट्टा आंबटन प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक ही क्षेत्र में एक से अधिक स्थानीय पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति को वरीयता के आधार पर प्राथमिकता मिलेगी। प्राथमिकता क्रम में मछुआ समूह के बाद स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह, मछुआ व्यक्ति, मत्स्य कृषक तथा 1965 या उसके पश्चात डूबान में आए विस्थापित परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मत्स्य पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। आवेदक द्वारा आवेदन सहित आवश्यक दस्तावेज 04 सितम्बर तक जनपद पंचायत सरायपाली के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जनपद पंचायत सरायपाली के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57