Advertisement

विधायक रोहित साहू ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपे पौधे!

विधायक रोहित साहू ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपे पौधे!

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करने कि अपील भी की!

स्व सहायता समूह के सदस्यों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए पौधे!

गरियाबंद //प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजिम विधायक रोहित साहू ने आज गरियाबंद के ग्राम पंचायत डोंगरीगाव के आश्रित ग्राम केशोडार दर्रापारा में पौधा रोपण किया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर विधायक साहू ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधे लगाकर उनका देखभाल अपने बच्चों की तरह करने कि अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रकृति से ही देश की प्रगति जुड़ी हुई है, ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है कि हम भी पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा में अपना योगदान दें। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम अभियान में देश का हर नागरिक अपनी महती भूमिका निभा रहा है। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव को प्रकट कर रहा हैं। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके इसके लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विधायक श्री साहू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले पीढ़ियों को एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए इस मुहिम से जरूर जुड़ें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विधायक साहू ने कहा कि अपने घर, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, तालाब के किनारे जहां भी संभव हो एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा का संकल्प जरूर करें। अभियान के तहत पूरे देश में लाखों की तादाद में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। यदि हम अपने माँ के नाम से पेड़ लगाएंगे तो उसमें हमारी भावना भी जुडी होगी,जिससे पेड़ की अच्छी देख-भाल होगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर प्राणी को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरुरत होती है जो पेड़ से मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वयं पेड़ लगाएं एवं समाज के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद चन्द्र शेखर साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद श्रीमती लालिमा ठाकुर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद श्री प्रवीण यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद श्रीमती मिलेश्वरी साहू, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, जनपद सीईओ अमजद जाफरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57