Advertisement

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 29 अगस्त को

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 29 अगस्त को

मॉप-अप दिवस 04 सितम्बर को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद //राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त 2024 को जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर/किशोरियों को कृमिनाशक दवा (एल्बेन्डाजॉल) 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया जाना है। जिले में गोली का सेवन कराने हेतु कुल 3 लाख 89 हजार 527 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों को कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) का सेवन कराए जाने हेतु मॉप-अप दिवस 04 सितम्बर 2024 को आयोजित किया जाएगा। जिससे बच्चों, किशोर/किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके।
उन्होंने बताया कि वर्ष में 02 बार एलबेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाता है। 01 से 02 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली चम्मच के द्वारा पानी में चुरा करके तथा 02 से 03 वर्ष के बच्चों को पूरी 01 गोली पीस कर पानी के साथ सेवन कराना है, एवं 3 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को 01 पूरी गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाना है। शाला त्यागी 06 से 19 वर्षीय बालक-बालिकाओं को निकटतम चिन्हॉकित ऑगनबाड़ी केन्द्रों में एलबेन्डाजोल की गोली सेवन कराई जाएगी। एलबेन्डाजोल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए भी पूर्ण रूप से सुरक्षित है। स्कूल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य अमलों को आदेशित किया गया है कि, टेबलेट को घर ले जाने न दें व अपने सामने ही बच्चों को दवा सेवन कराएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अपने 01 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली का सेवन अवश्य कराएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57