Advertisement

रसेला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

रसेला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामीणों के समस्याओं एवं शिकायतों से सबंधित 70 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण

शिविर में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव हुए शामिल

शिविर में क्षेत्र के हितग्राही हुए लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //छुरा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम रसेला में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 70 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 69 मांग से संबंधित एवं 01 आवेदन शिकायती प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में मौजूद लोगों को भी दी। जिला स्तरीय शिविर में बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक धु्रव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव भी शामिल हुए। शिविर में विधायक श्री जनक ध्रुव सहित मौजूद अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर में 8 किसानों को मत्स्य विभाग की ओर से मछली जाल एवं आईस बाक्स का वितरण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 बच्चों को अन्नप्राशन करवाया, साथ ही 4 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रश्म के तहत पोषण आहार किट भी प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा 2-2 किसानों को पावर स्प्रेयर, सूक्ष्म पोषक तत्व एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं 4 किसानों को पीएम किसान पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी धु्रव, जनपद सदस्य तुकाराम कंवर, नीलकंठ ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एडीएम अरविंद पाण्डेय, एसडीएम विशाल महाराणा, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनसमस्या निवारण शिविर में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री जनक ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। सभी विभागों के स्टॉलों में लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही उनका निराकरण भी किया जा रहा है। विधायक ध्रुव ने सभी विभागों के अधिकारियों को तत्परता एवं गंभीरतापूर्वक ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। शिविर में वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू ने कहा कि प्रत्येक माह दो जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी जिला अधिकारी उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क बीपी, शुगर सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रकार की जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क ईलाज प्राप्त करने का भी संदेश दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57