Advertisement

जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में 23 अगस्त से लगेगी जनमन शिविर

लाभार्थी शिविर में पीवीटीजी हितग्राहियों को किया जायेगा लाभान्वित

कलेक्टर अग्रवाल ने शिविर स्थल के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारियों को दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में 23 अगस्त से विशेष पिछड़ी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जायेगा। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही पीवीटीजी बसाहटों में सिकल सेल बीमारी की जांच भी की जायेगी। 23 अगस्त को जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायत ओढ़, आमामोरा, भेजराडीह, आमझर, बारूका एवं बेगरपाला में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम अकलवारा, अमेठी, अमलोर, भैसामुड़ा, भरूवामुड़ा एवं बिरनीबाहरा में शिविर लगेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम भेण्ड्री एवं बोड़की तथा जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी, भाठीगढ़, बिरीघाट, बोईरगांव, बुड़गेलटप्पा, एवं बुरजाबहाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने शिविरों के सुचारू आयोजन एवं शिविर स्थलों के निरीक्षण् के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी शिविर स्थलों में जाकर शिविर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पीएम जनमन के तहत लोगों को लाभान्वित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग करेंगे। पीएम जनमन के तहत आयोजित किये जाने वाले यह शिविर विभिन्न तिथियों में जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57