छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पशुओं में टीकाकरण 30 सितम्बर तक

पशुओं में टीकाकरण 30 सितम्बर तक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धमतरी// कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर पशु चिकित्सा सेवाएं धमतरी द्वारा आगामी 30 सितम्बर तक टीकाकरण किया जाएगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.महेश बघेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियो की तर्ज पर एफ.एम.डी. मुक्त भारत अभियान के तहत चरण 4 में गौवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं को खुरहा-चपका रोग के विरूद्ध जिले के सभी ग्रामों में 30 सितम्बर तक प्रतिबंधात्मक टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ.बघेल ने बताया कि खुरहा-चपका रोग अत्यधिक संक्रामक विषाणु जनित रोग है, जो बीमार पशु में बहुत तेजी से फैलता है। उक्त रोग से पशु को तेज बुखार आता है, बीमा पशु के मुंह, मसूड़ों एवं जीभ के ऊपर, होंठ के अंदर तथा खुरों के बीच छाले पड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में पशु जुगाली करना बंद कर देता है। मुंह से लार गिरना, पशु सुस्त पड़ जाना, लंगड़ाने लगना और दुधारू पशु में दूध उत्पादन एकदम कम हो जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी पशु चिकित्यालय एवं औषधालय में 60 टीम गठित कर पशुपालकों के घर-घर, गौठानों गौशालाओं में जाकर टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही टीकाकृत पशुओं को टैग नम्बर के आधार पर भारत पशुधन एप में ऑनलाइन इंद्राज किया जाएगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने चार माह से ऊपर के सभी पशुओं को खुरहा-चपका का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अवश्य कराएं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!