Advertisement

वॉक इन इंटव्यू 11 सितम्बर को

वॉक इन इंटव्यू 11 सितम्बर को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी //कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिला आयुष कार्यालय धमतरी में कलेक्टर दर पर पंचकर्म सहायक महिला और पुरूष के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 11 सितम्बर को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 21 से 35 वर्ष हो तथा शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त मण्डल/विद्यालय से उच्चतर माध्यमिक शाला प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण अथवा स्नातक पाठ्यक्रम का प्रथम वर्ष उत्तीर्ण, किसी शासकीय अथवा शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से पंचकर्म में न्यूनतम एक वर्षीय परीक्षा कोर्स उत्तीर्ण हो और छत्तीसगढ़ सह चिकित्सा परिषद् अधिनियम 20014 के अधीन पंजीकृत हो, वे इसके लिए पात्र होंगे। पात्र आवेदक वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जिला आयुष अधिकारी कार्यालय धमतरी में अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू होगा और शाम 5 से 5.30 बजे तक परिणाम घोषित किये जाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57