Advertisement

भोयना में आयोजित किया गया सुप्रजा कार्यक्रम

भोयना में आयोजित किया गया सुप्रजा कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी// कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में सुप्रजा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ शिशु की प्राप्ति, जो संस्कारित एवं बुद्धिमता से युक्त हो। इसके अलावा गर्भवस्था के दौरान होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। सुप्रजा कार्यक्रम में गर्भ संस्कार को विशेष रूप से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत गर्भवस्था के अनुसार योग, आहार, विहार, के साथ ही गर्भ सवांद एवं मंत्र चिकित्सा कराए जाते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में गर्भरक्षक औषधियों की पहचान कराकर उनकी उपयोगिता की भी बारिकी से जानकारी दी जाती है।
इसी कड़ी में आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम भोयना स्थित पंचायत भवन में सुप्रजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती माताओं को योगासन, पेंटिंग्स, धार्मिक पुस्तकों का वाचन, मंत्रों का उच्चरण इत्यादि क्रियाएं कराई गईं। साथ ही उपस्थित महिलाओं को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद के 307, युनानी के 132 और होम्योपैथी के 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इस मौके पर डॉ.अवध पचौरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57