Advertisement

जिले में हुआ प्रधानमंत्री मोदी के लखपति दीदी कार्यक्रम का प्रसारण

जिले में हुआ प्रधानमंत्री मोदी के लखपति दीदी कार्यक्रम का प्रसारण

जिले के स्व सहायता समूह के सदस्यों ने लखपति दीदियों से संवाद व सम्मान कार्यक्रम का किया अवलोकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद 25 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जलगांव, महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को संबोधित व सम्मानित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिला गरियाबंद की गठित स्व-सहायता समूह की दीदियों ने भी देखा और सुना। इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला, विकासखण्ड, संकुल स्तर, ग्राम संगठन स्तर व समूह स्तर पर किया गया। साथ ही जिले की 1776 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रसारण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्व-सहायता समूह से बनी लखपति दीदियों ने प्रतिभागिता की। यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिले में गठित 20 संकुल संगठनों में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। विदित हो कि लखपति दीदी पहल के तहत् स्व-सहायता समूह की सदस्य की वर्ष भर की आय 1 लाख या 1 लाख से ऊपर हो ऐसा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत् उन्हे उन्नत कृषि, पशुपालन व अन्य आजीविका गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री अंजलि खलको, उपसंचालक-पंचायत विभाग, डीपीएम- पतंजल मिश्रा, रमेश वर्मा, आशीष सिंह, विकासखण्ड टीम से पंकज कुटारें, दुर्गेश साहू, प्रफुल्ल देवांगन व बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57