Advertisement

जिले के कमार बसाहट गांवों में जनमन शिविर का हो रहा आयोजन

जिले के कमार बसाहट गांवों में जनमन शिविर का हो रहा आयोजन

27 अगस्त को 21 गांवों में लगेगी शिविर

गरियाबंद // प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। गांवों में शिविर लगाकर कमार सदस्यों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर ही लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी कड़ी में 27 अगस्त को जिले के 21 कमार बसाहट गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इनमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत दांतबाय, डुमरबाहरा, फुलकर्रा, गुजरा, हरदी, हाथबाय, जंगल धवलपुर में शिविर आयोजित की जोयेगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम घटकर्रा, गोंदलाबाहरा, जामली, जरगांव, कनेसर एवं केंवटीझर में शिविर लगेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम गनियारी एवं गुंडरदेही तथा जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम गोना, इंदागांव, जाड़ापदर, जांगड़ा, घुमरापदर एवं खरीपथरा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शिविरों के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को शिविर स्थलों के निरीक्षण के निर्देश दिए है। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों को शिविर स्थलों में जाकर पीएम जनमन के तहत लोगों को लाभान्वित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के निर्देश दिए है। पीएम जनमन के तहत आयोजित किये जाने वाले यह शिविर विभिन्न तिथियों में जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57