Advertisement

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी में सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी में सम्पन्न

शिविर में मिले 656 आवेदनों में से अधिकांश का किया गया मौके पर निराकरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी // शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों के आवश्यकतानुसार स्वीकृत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनसाधारण को पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों को निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम नारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी ने कहा कि अमजनों की समस्याओं को सुलझाने जिला प्रशासन आपके द्वारा आया है, इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी शिविर स्थल में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, एसडीएम कुरूद श्री डी.डी.मंडावी सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में शिक्षा, स्वास्थय, खाद्य विभाग, पशुधन विकास, पशुधन आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय उर्जा, उद्यानिकी और कृषि, श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी प्राप्त 656 आवेदनों में अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का शिविर स्थल पर उपस्थित लोगो को जनसंपर्क विभाग द्वारा वितरण कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती तारिणी चन्द्राकर, श्रीमती सुमन साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद श्रीमती शारदा साहू, जनपद सदस्य श्रीमती तामेश्वरी साहू, श्री गौकरण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47