ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BJP Bid On BJP’s Victory In Tripura Nagaland- भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अपने सफाए के लिए तैयार रहे। देश की जनता कांग्रेस के कर्मों और नीतियों की वजह से इस पार्टी से नफरत करने लगी है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव में हमारी जीत ने फिर जाहिर कर दिया कि देश की जनता की पसंद केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने साफ संदेश दिया है कि उसे भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति करने वाली भाजपा ही पसंद है। कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया गया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई नेता भी वहां कांग्रेस के तथाकथित भूपेश मॉडल की बात कर रहे थे। जनता ने पहले की तरह फिर से एक बार कांग्रेस का भ्रष्ट मॉडल ठुकरा दिया है। कांग्रेस की हार कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ एक और बड़ा कदम है। कांग्रेस के लिए जैसे निराशाजनक परिणाम त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आये हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आने वाले हैं। जनता ने तय कर लिया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त और विकास की राजनीति करने वाली सरकार चाहती है। और, यह तो जनता जानती है कि न भय न भूख न भ्रष्टाचार, भाजपा ही दे सकती है अच्छी सरकार।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!