शिविरों के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं से किया जा रहा परस्पर संवाद

शिविरों के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं से किया जा रहा परस्पर संवाद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जीवन स्तर को सुधारने एवं मुख्य धारा से जोड़ने दी जा रही योजनाओं की जानकारी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बलरामपुर // कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों में जागरूकता एवं शासकीय योजनाओं की संतृप्ति हेतु आईईसी कैंपेन की शुरुआत की गई है। जहां पीवीटीजी बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत खटवा बरदर, राजपुर के ग्राम बरियों, शंकरगढ़ के ग्राम सरिमा तथा कुसमी के ग्राम पंचायत चौनपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत बरियों में आयोजित शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधा संवाद कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल लगाया गया था। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी भी दी। स्टॉल के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासकीय योजनाओं की महत्वता को बताते हुए के राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैंन कार्ड, बैंक खाता, आवास , नल-जल योजना, किसान क्रेडिड कार्ड के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत करा लाभ भी दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया। जिसमें पीव्हीटीजी परिवार के सदस्यों का बीपी, शुगर, सिकल सेल, खून जांच सहित अन्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। सिकल सेल जांच, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पेंशन, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, राशनकार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।