बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में मौन धरना दिया

बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में मौन धरना दिया

रायपुर/ प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध तथा रोज-रोज हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मौन धरना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर में तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरसीवा के प्रदर्शन में शामिल हुये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। 9 माह में प्रदेश में 600 से अधिक हत्याओं की घटना हो गयी है। साय सरकार के 9 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।

प्रदेश के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सभी जिलों में मौन धरना प्रदर्शन हुआ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM