कोरबा: दर्री के ग्राम लाटा स्थित एक हार्डवेयर दुकान में सेंध मारकर 7.50 लाख रुपए की चोरी..

कोरबा: दर्री के ग्राम लाटा स्थित एक हार्डवेयर दुकान में सेंध मारकर 7.50 लाख रुपए की चोरी..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कोरबा :- दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लाटा इलाके में एक हार्डवेयर दुकान की छत से सेंधमारी कर साढ़े सात लाख रुपए नगद पार कर दिए गए। यह रकम व्यापारी को देने के लिए रखी गई थी।

जानकारी के अनुसार दर्री अंतर्गत ग्राम लाटा में बजरंग हार्डवेयर के संचालक अमित बरेठ का दो मंजिला मकान है। नीचे के हिस्से में हार्डवेयर दुकान संचालित की जाती है और बाकी हिस्से में परिवार का निवास है। जमनीपाली, सुमेधा, अगारखार, बांकीमोंगरा के अलावा आसपास के क्षेत्रों में हार्डवेयर की आपूर्ति के लिहाज से यह बड़ी दुकान मानी जाती है।

 

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संचालक की पत्नी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से बेहतर नहीं है। स्थानीय स्तर पर नतीजे नहीं आने के कारण संचालक ने पत्नी को अपने बेटे के साथ उपचार के लिए बाहर भेजा है। खबर के अनुसार बाहर के व्यापारी को भुगतान करने के लिए मौके पर साढ़े सात लाख रुपए की रकम रखी गई थी। सुरक्षा कारणों से इसे एक स्थान पर रखा गया था। इसकी भनक कहीं से तत्वों को हो गई। बीती रात्रि इस प्रतिष्ठान में सेंध लगाने के साथ इस रकम की चोरी कर ली गई। कुछ और सामान भी यहां से पार होने की खबर है। आज सुबह दुकान संचालक को इसकी जानकारी हुई। इसके साथ यहां आसपास के लोग आ जुटे। सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंची, जिसमें जरूरी जांच-पड़ताल की। दूसरे स्तर से भी खोजबीन का काम किया जा रहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]