Advertisement

पीएम जनमन शिविर से पीवीटीजी सदस्य हो रहे लाभान्वित

पीएम जनमन शिविर से पीवीटीजी सदस्य हो रहे लाभान्वित

शासन की सुविधाओं का मिल रहा लाभ

7 सितंबर को 22 गांवों में लगेगी शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद// प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत फुलकर्रा, जामली, गुजरा, डूमरबहरा एवं छिंदोला सहित विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित किया गया। जनमन शिविरों में पीवीटीजी सदस्यों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 सितंबर को जिले के 22 पीवीटीजी बसाहट गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इनमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम हरदी, हाथबाय, जंगल धवलपुर, जोबा, कौंदकेरा एवं खरता में शिविर आयोजित की जोयेगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम कनेसर, केंवटीझर, कुडेरादादर, मडेली, लोहझर, मेंडकीडबरी, मुड़ागांव एवं मुढ़ीपानी में शिविर लगेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम हथखोज, परसदा एवं खैरझिटी तथा जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम घुमरापदर, खरीपथरा, कोयबा, कुचेंगा एवं कुहीमाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने शिविरों के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को शिविर स्थलों के निरीक्षण के निर्देश दिए है। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों को शिविर स्थलों में जाकर पीएम जनमन के तहत लोगों को लाभान्वित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के निर्देश दिए है। पीएम जनमन के तहत आयोजित किये जाने वाले यह शिविर विभिन्न तिथियों में जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57