Advertisement

कलेक्टर ने वजन त्यौहार आयोजन के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर ने वजन त्यौहार आयोजन के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

– जिले में बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वजन त्यौहार 2024 के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि जिले में बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए 12 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुपोषण के लिए उनके वजन की जानकारी होना जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार देते हुए उनके विकास की मॉनिटरिंग करना है। सामुदायिक सहभागिता से सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने रोस्टर बनाकर गांव-गांव में वजन त्यौहार का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी गांवों में मुनादी कराने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार के आयोजन की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन मशीनों की उपलब्ध सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में आयोजित वजन त्यौहार में सभी संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि वजन त्यौहार में प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए प्रत्येक गांव में कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगाया जाएगा। कुपोषण की सही स्थिति को जानकर प्रत्येक बच्चे की जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज कर राज्य में कुपोषित बच्चों की स्थिति का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक केन्द्र, ग्राम पंचायत, विकासखंड में कुपोषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार किया जाएगा। क्षेत्र विशेष, वर्ग विशेष में कुपोषण की पहचान करना जिससे यह भी स्पष्ट हो सके कि किन स्थानों पर और किन कारणों से कुपोषण अधिक है ताकि उनके लिए विशिष्ट कार्ययोजना बनाई जा सके। कुपोषण की रोकथाम के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेसलाईन सर्वे एवं लक्षित बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री समीर शर्मा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57