Advertisement

सोयाबीन फसल कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सोयाबीन फसल कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा खैरागढ़ विकासखंड के आदर्श तिलहन ग्राम मदराकुही में सोयाबीन फसल कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुदराकुही में आयोजित किया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा नें किसानों को खरीफ फसल में आने वाली प्रमुख समस्याओं के विषय में जानकारी दी। कृषि महाविद्यालय एवं ं अनुसंधान केन्द्र छुईखदान के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश गुप्ता ने सोयाबीन की खड़ी फसल के प्रमुख कीट एवं उनके नियंत्रण की जानकारी दी। डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय ने सोयाबीन फसल के उचित बीज एवं पौध अंतराल के लाभों को बताया। डॉ. पंकज भार्गव ने सोयाबीन की फसल में होने वाले विभिन्न रोगों के निदान की जानकारी दी। डॉ. योगेन्द्र श्रीवास ने छत्तीसगढ़ में तिलहन फसलों के महत्व एवं इनकी खेती को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57