Advertisement

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित अधीक्षक श्रेणी ‘द’ परीक्षा के लिए प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित अधीक्षक श्रेणी ‘द’ परीक्षा के लिए प्रशिक्षण संपन्न

महासमुन्द// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित अधीक्षक श्रेणी ‘द’ (THS24)” भर्ती परीक्षा जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले भर से लगभग 24,198 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 87 केंद्रों में दोपहर 12 बजे से 02.15 बजे तक एक पाली में होगा। महासमुन्द जिला मुख्यालय में 38 केंद्रों पर 11,050 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि बागबाहरा में 18 केंद्रों पर 4,500, पिथौरा में 18 केंद्रों पर 4,350, बसना में 6 केंद्रों पर 2300 तथा सरायपाली में 7 केंद्रों पर 1998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन हेतु 5 सितंबर को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में वन प्रशिक्षण हॉल महासमुन्द में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें पहली पाली में केंद्र क्रमांक 23001 से 23043 तक के केंद्रों के लिए सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली में केंद्र क्रमांक 23044 से 23087 तक के केंद्रों के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स अजय कुमार राजा और डॉ. आई.पी. चेलक ने पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। कलेक्टर लंगेह ने प्रशिक्षण में शामिल होकर भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी मनोज कुमार खांडे, समस्त सहायक नोडल अधिकारी, समन्वयक, सहायक समन्वयक, मास्टर ट्रेनर्स, केंद्राध्यक्ष तथा पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57