Advertisement

कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों पर जिला स्तरीय स्टियरिंग कमेटी की ली बैठक!

कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों पर जिला स्तरीय स्टियरिंग कमेटी की ली बैठक!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ जिले में 14 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर श्री दीपक कुमार ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान 02 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इस अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता जैसे प्रमुख घटकों को लागू किया जाएगा। इसमें सफाई-मित्रों के लिए विशेष सुरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे, साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में 14 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में कराये जाने वाले गतिविधियों के संबंध में कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये। इस अभियान के दौरान स्वच्छ फूड स्ट्रीट, स्वच्छ भारत कल्चरल फेस्ट, जीरो वेस्ट इवेंट और वेस्ट टू आर्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, स्वच्छता दौड़, साइकिल रैली, मैराथन, मानव श्रृंखला, विशेष ग्राम सभा और स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा कि घर, परिसर, दुकान, कार्यालय आदि जगहों को साफ-सुथरा रखें, साथ ही कहीं भी कूड़ा-कचरा न फेंके। गांव, शहरों में गंदे व कचरे-ढेर जमा स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की सफाई करते रहें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देश का पालन करने के संबंध में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित जिला अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती संध्या वर्मा, अशोक सलामे उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57