Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आमदी के नया तालाब में लोगों ने की साफ-सफाई

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आमदी के नया तालाब में लोगों ने की साफ-सफाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी //स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायां में स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आमदी नगर पंचायत स्थित नया तालाब में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान संचालित कर नया तालाब की साफ-सफाई की। इस दौरान तालाब में फेंके गये प्लास्टिक के बोतल, पॉलीथीन, कपड़ों सहित अन्य सामग्री को निकाला गया एवं सुरक्षित निपटान किया गया। वहीं तालाब के किनारे उगे खरपतवार को भी हटाया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गांव एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने की आवश्यकता, खुले में कचरा को फेंकने या जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव, कचरा प्रबंधन में गीला एवं सूखा कचरा की पहचान व वर्गीकरण तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47