Advertisement

कलेक्टर ने जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम हरणसिंगी, बोरतलाव, नारायणगढ़, रामपुर, खातूटोला, बागनदी एवं अन्य ग्रामों का किया दौरा

कलेक्टर ने जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम हरणसिंगी, बोरतलाव, नारायणगढ़, रामपुर, खातूटोला, बागनदी एवं अन्य ग्रामों का किया दौरा

– बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत शिविर में रूकने तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

– आरबीसी 6-4 के तहत बाढ़ प्रभावित परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए राहत राशि दिलाने के दिए निर्देश

– बागनदी में कम्पोजिट मदिरा दुकान के दो सुरक्षाकर्मियों को एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम ने किया रेस्क्यू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव// कलेक्टर संजय अग्रवाल जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम हरणसिंगी, बोरतलाव, नारायणगढ़, रामपुर, खातूटोला, बागनदी एवं अन्य ग्रामों का दौरा किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उसका अवलोकन किया तथा आरबीसी 6-4 के तहत ऐसे परिवारों को राहत राशि दिलाने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बागनदी में श्रीमती ढेलाबाई के बाढ़ से प्रभावित क्षतिग्रस्त मकान का अवलोकन किया एवं सहानुभूति प्रगट की तथा उनको आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत शिविर में रूकने तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नारायणगढ़, रामपुर, बागनदी का भ्रमण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हंै, उनका आरबीसी 6-4 के तहत हलका पटवारी राजस्व टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओपी, पीएचई को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन डालकर साफ-सफाई करने और आवश्यक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बीएमओ डोंगरगढ़ को सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम के साथ आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम ने बताया कि अधिक बारिश होने के कारण बागनदी में कम्पोजिट मदिरा दुकान डूब गया था । जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी श्री दीपक कुमार गोड़ एवं श्री थौरदास यादव को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड) एवं जिला प्रशासन की टीम की मदद से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एसडीओपी डोंगरगढ़, एसडीएम डोंगरगढ़, थाना प्रभारी बागनदी तैनात रहे। उल्लेखनीय है कि चिचोला, रामपुर एवं बागनदी में राहत शिविर बनाया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57