Advertisement

जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ की जिले में नई पहल

जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ की जिले में नई पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में युवोदय कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं डीआरजी के साथ ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिशियल के साथ चर्चा करते हुए युवाओं के लिए शुरू किए जाने वाले युवोदय कार्यक्रम हेतु जानकारी साझा की एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में यूनिसेफ रायपुर के सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह, स्टेट कंसल्टेंट श्री चंदन कुमार एवं अभिषेक त्रिपाठी ने युवोदय कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी और समाज के प्रति युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत ने स्वयंसेवा पर चर्चा करते हुए कहा कि युवा समाज का मुख्य अंग होता है एवं युवाओं की ऊर्जा का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें सही दिशा दी जा सकती है। युवोदय कार्यक्रम के जरिए जिले में कई अच्छे बदलाव किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में युवाओं ने समाज में अच्छे कार्य करने हेतु शपथ ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57