Advertisement

जिले में 13 सितम्बर तक चलाया जा रहा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

जिले में 13 सितम्बर तक चलाया जा रहा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज से आगामी 13 सितम्बर तक मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम में डिप्लोमा एलीमेंटरी के द्वितीय वर्ष के 100 छात्राध्यापकों को यूनीसेफ एवं जिला चिकित्सालय धमतरी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कक्षा में शिक्षक और बच्चों के द्वारा मानसिक तनाव से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही रोचक एवं विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से समझाईश दी गई। इस मौके पर धमतरी के जिला सलाहकार डॉ.श्रीकांत चन्द्राकार, कांकेर जिला सलाहकार सुश्री रम्या कौशिक, और दंतेवाड़ा जिला सलाहकार श्रुति प्रसाद के द्वारा सभी छात्राध्यापककों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद शाला अनुभव के दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मानसिक स्वास्थ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डाइट के संकाय सदस्य डी.के.साहू, पी.एस.टी. प्रभारी बी.एम.गजेन्द्र, नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57