Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में मिले 50 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों एवं दूरदराज से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 50 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम पन्टोरा के कमार समाज के प्रतिनिधि ने हाथी द्वारा मृत्यु होने पर उसके परिवार को मुआवजा राशि दिलाने, कुटेना के ग्रामीणों ने अवैध रेत उत्खनन बंद कराने, आश्रम शाला प्रबंधन समिति गायडबरी के सदस्यों ने आदिवासी आश्रम शाला गायडबरी को प्री-मेट्रिक में उन्नयन करने, ग्राम अमेठी की चित्ररेखा कमार ने कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध वसुली के संबंध में, ग्राम मडे़ली के किसानों ने भू-अर्जन की राशि दिलाने, ग्राम करकरा की संतोषी बाई ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम देवरी के तीजू राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास की मांग, धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा के समस्त श्रमिकों ने श्रमिक मजदूरी भुगतान एवं पी.एफ. की राशि दिलवाने, ग्राम पांडुका के अजीज खान ने नया राशन कार्ड प्रदान करने, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक सदस्य ने रक्तदान शिविर आयोजन के संबंध में, ग्राम कुटेना के कोपेश्वर ने अवैध रेत घाट को बंद कराने, ग्राम नांगझर के नंदकुमार ने पशुशेड दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57