Advertisement

सड़कों पर आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए चलाए अभियान – कलेक्टर अग्रवाल

सड़कों पर आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए चलाए अभियान – कलेक्टर अग्रवाल

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं सुनिश्चित

सड़कों पर आवश्यक स्थानों पर लगाएं साइन बोर्ड

कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद//कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग और राजकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंडा चर्चा की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सड़को पर आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।साथ ही जानबूझ कर मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले पशु मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। इस अवसर पर डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, जिला परिवहन अधिकारी श्री रविन्द्र ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अनुज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, सुधारे गए ब्लैक-स्पॉट पर सुधार उपरांत दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग, व रेडियम बेल्ट लगाने को कहा। सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं को गौशाला या कांजीहाउस में रखने के निर्देश दिए। मोटरयान अधिनियम एवं अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन की कार्यवाही करने, असावधानीपूर्वक वाहन चालन एवं अन्य अपराधों में लिप्त वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही करने, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स को हटाने, फुटपाथ, पार्किंग , सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर सुधार कार्य कराने कहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57