Advertisement

दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 985 लोग हुए शामिल

दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 985 लोग हुए शामिल

आगामी शिविर बसना बड़ेसाजापाली में 12 सितम्बर को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुन्द //जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितम्बर 2024 तक किया जा रहा है। इसी क्रम 09 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 985 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें 455 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन, 150 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 180 दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, विभिन्न उपकरण के लिए 15 दिव्यांगों का चिन्हांकन, यूडीआईडी के लिए 340 फार्म संकलन किया गया। शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं श्रीमती संगीता सिंह उप संचालक समाज कल्याण तथा जनपद पंचायत सरायपाली के सीईओ श्री नारायण बंजारा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड के समन्वय, जनपद पंचायत सरायपाली के उपाध्यक्ष श्री धमेन्द्र चौधरी तथा समाज शिक्षा संगठक श्री जयलाल भोई एवं जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में हुआ। आगामी शिविर 12 सितम्बर को बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बडे़साजापाली में आयोजित किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57