Advertisement

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने के कारण जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह पर एफ.आई.आर दर्ज

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने के कारण जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह पर एफ.आई.आर दर्ज

समूह को तत्काल प्रभाव से मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से किया गया पृथक

प्राथमिक शाला पीपलखुंटा के प्रधानपाठक संतोष कुमार जगत निलंबित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला पीपलखुंटा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीपलखुंटा में शासन के द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन योजना में शाला में अध्ययनरत बच्चो द्वारा 04 सितम्बर को मध्यान्ह भोजन खाने के उपरांत बच्चों के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पीपलखुंटा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीपलखुंटा के बच्चों द्वारा मध्यान्ह भोजन में ग्रहण उपरांत अस्वस्थ होने संबंधी जांच प्रतिवेदन में पुष्टि पाई गई। जिसके आधार पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पीपलखुंटा के मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता समूह पर कठोर कार्यवाही करते हुए जय माँ दुर्गा स्व सहायता समूह पीपलखुंटा को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग ना रहने तथा मध्यान्ह भोजन बनाने में लापरवाही बरतने के कारण इन पर एफ.आई.आर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई तथा संबंधित समूह को तत्काल प्रभाव से मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से पृथक किया गया है। साथ ही प्राथमिक शाला पीपलखुंटा के प्रधानपाठक संतोष कुमार जगत को निलंबित किया गया तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीपलखुंटा के प्रभारी प्रधानपाठक (शिक्षक एल.बी.) लैबानो राम खरसैल के निलंबन के लिए प्रस्ताव संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को प्रेषित की गई है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57