Advertisement

सीएमएचओ ने ली स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक

सीएमएचओ ने ली स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक

शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी. के. कुदेशिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथ.स्वा. केन्द्र एवं उप.स्वा.केन्द्र अधिकारियो एवं कर्मचारियो की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए और कम उपलब्धि वाले क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने व ग्रामो को लक्ष्य कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। कुदेशिया ने सिकलसेल जांच प्रति स्वास्थ्य केन्द्र कम से कम 30 जांच कर पोर्टल में एंट्री करे। उन्होनें राष्ट्रीय क्षय उन्मुलन कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रमो की गतिविधि की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सीएमएचओ ने आरसीएच अंतर्गत गर्भवती महिलायो का प्रथम तिमाही में पंजीयन, चार जांच की जानकारी ली गई। हाई रिस्क गर्भवती महिलायो की सूची एवं संभावित प्रसव वाले महिलाओ की सूची केन्द्र मे प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो एवं किसी भी स्थिति मे टीकाकरण हेतु ड्राप आउट एवं लेफट आउट बच्चे न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे। युविन एन्ट्री समय मे पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कम प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं सीएचओ के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होनें एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत मुख कैसर, स्तन कैसर, गर्भाशय कैसर के कम स्क्रीनिग किये जाने पर संबंधित सीएचओ के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो को अपने उप.स्वा. केन्द्र के अंतर्गत ग्रामो मे आउटरीच कैम्प कर समुदाय के समस्त 30 वर्ष से अधिक के व्यक्तियो का स्कीनिग पूर्ण कर पोर्टल मे एन्ट्री करने के निर्देश दिए। एवं रिस्किनिग हेतु लंबित व्यक्तियो का तत्काल स्क्रीनिग करना सुनिश्चित करेगे।
मुख्य ज़िला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष को समस्त प्रकार के आनलाईन एन्ट्री को समय मे पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे अपने क्षेत्र मे किये गये कार्य की जानकारी उच्च स्तर तक प्रदर्शित हो सके। यदि किसी केन्द्र द्वारा एन्ट्री समय मे पूर्ण नही किया जाता है तो उन्हे विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने मौसमी बीमारियो को ध्यान में रखते हेतु समस्त दवाईयां उपलब्धता सुनिश्चित किया जावे। मौसमी बीमारियां जैसे डायरिया, स्वाईन फ्लू आदि का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक मे खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.एस. बढई, आरएमएनसीएच कन्सलटेन्ट श्री संदीप चन्द्राकर, एनसीडी कार्यक्रम से तेजस राठौर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री हेमकुमार सोनकर, बीईटीओ श्री एम चौधरी एवं सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57