Advertisement

राजस्व एवं आदिवासी विभाग में जिला स्तरीय भर्ती के लिए परीक्षा कैलेण्डर जारी

राजस्व एवं आदिवासी विभाग में जिला स्तरीय भर्ती के लिए परीक्षा कैलेण्डर जारी

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं स्टेनो टायपिस्ट पद के लिए परीक्षा 29 सितम्बर को

लिखित परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद// राजस्व विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए जून 2023 में आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 स्टेनो टायपिस्ट, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, वाहन चालक, भृत्य, प्रोसेस सर्वर, अर्दली, चौकीदार, फर्राश एवं स्वीपर के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। आवेदन पश्चात दो चरणों में दावा -आपत्ति आमंत्रित कर प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण किया गया था। इसी क्रम में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कैलेण्डर जारी किया गया है। साथ ही परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी किया गया है। राजस्व विभाग अंतर्गत प्रथम चरण में स्टेनो टायपिस्ट एवं आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए परीक्षा 29 सितम्बर 2024 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसका परीक्षा परिणाम 03 अक्टूबर को घोषित किया जायेगा। कौशल परीक्षा 07 अक्टूबर को ली जायेगी। तत्पश्चात अंतिम चयन सूची दस्तावेज सत्यापन 08 अक्टूबर को किया जायेगा। द्वितीय चरण में वाहन चालक, तृतीय चरण में सहायक ग्रेड-03 एवं चतुर्थ चरण में चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त चरणों का परीक्षा तिथि पृथक से जारी की जायेगी। अपर कलेक्टर गरियाबंद ने बताया कि उपरोक्तानुसार दावा-आपत्ति निराकरण सूची, विस्तृत चयन प्रक्रिया तथा लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम एवं संभावित परीक्षा तिथि के अद्यतन जानकारी के लिए जिला कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल एवं गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है। उक्त भर्ती प्रक्रिया की सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर प्रदर्शित की जायेगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करते रहने की सूचना जारी की गई है।
अपर कलेक्टर ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन, लिखित और कौशल परीक्षा के मेरिट के माध्यम से किया जायेगा, जिसमें चरणवार लिखित कौशल परीक्षा ली जायेगी। लिखित परीक्षा के परिणाम अनुसार मेरिट सूची जारी की जायेगी। लिखित परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार वर्गवार 1 पद के विरूद्ध 3 पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। कौशल परीक्षा के परिणाम अनुसार अंतिम मेरिट सूची तैयार की जायेगी। साथ ही चयन सूची तथा प्रतिक्षा सूची भी तैयार की जायेगी। प्रतिक्षा सूची एक वर्ष के लिए मान्य होगी। कौशल परीक्षा के परिणाम आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार एक पद के विरुद्ध 2 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57