Advertisement

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद// जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन किया जाना है।
आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 तक किया गया हैं। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तिथि 16 सितम्बर से 14 नवम्बर 2024 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 21 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। इसीलिए सभी विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन करने समय ध्यान रखना होगा कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। वर्ष 2024-25 से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाईन आवेदन करते समय की जानी है। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रक्रिया की जानकारी प्रदाय की जायेगी। वर्ष 2024-25 से संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदाय प्रशिक्षण अनुसार जीओ-टैगिंग किया जाना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीओ-टैगिंग नहीं किया जायेगा, उन संस्था के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय नहीं की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57