Advertisement

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद की साधारण सभा की बैठक 03 अक्टूबर को

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद की साधारण सभा की बैठक 03 अक्टूबर को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद की जिला प्रबंध समिति का गठन किये जाने के संबंध में 03 अक्टूबर 2024 को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद श्री दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद डॉ. गार्गी यदु पाल के नेतृत्व में 03 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला रेडक्रॉस साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है। इस संबंध में रेड क्रॉस के जिला संगठक श्री रोमन लाल साहू ने बताया कि रेडक्रॉस नियमावली अनुसार राज्य स्तर पर राज्य प्रबंध समिति तथा जिला स्तर पर जिला प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। साधारण सभा की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ही जिला प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। समिति द्वारा मानव सेवा पर आधारित संस्था रेडक्रॉस की गति को मजबूती देने का कार्य संपादित किया जाता है। रेडक्रॉस जिला शाखा गरियाबंद की सदस्यता प्राप्त प्रत्येक आजीवन सदस्य, उप संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य साधारण सभा की बैठक में उपस्थित होंगेे। साथ ही रेडक्रॉस के विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदाय की जायेगी। उन्होंने बैठक में अधिक से अधिक रेडक्रॉस सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57