Advertisement

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता जन चौपाल का हुआ आयोजन

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता जन चौपाल का हुआ आयोजन

वजन त्यौहार के संबंध में किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में गरियाबंद एवं मैनपुर ब्लॉक में विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। संपूर्णता अभियान के तहत जिले में 40 ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का सफल आयोजन किया जा चुका है। विगत दिवस ग्राम पंचायत मैनपुर 2 एवं कोनकेरा में जनपद पंचायत सीईओ श्री अमजद जाफरी के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से संबंधित संकेतक के बारे में श्रीमति प्रकृति गौतम फैलो के द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं आवास, स्वच्छता पखवाड़ा, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड के नवीनीकरण, ओबीसी सर्वे एवं शिक्षा के बारे जानकारी दी गई। जनचौपाल में शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान वजन त्योहार के बारे मे भी जानकारी दी गई। साथ ही छोटे बच्चों का वजन कर आवश्यक पोषण स्तर एवं पूरक पोषण आहार के बारे में पालकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। लोगों को वजन त्यौहार अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की गई।
संपूर्णता अभियान जन चौपाल में राज्य वित्तीय समावेशन समन्वयक माइक्रोसेव खगेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जन-धन खाता एवं अटल पेंशन के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से मधुमेह, बीपी, टीबी, मलेरिया, सिकलिन की निशुल्क जांच कर दवाई वितरित की गई। समन्वयक ने आँगनबाड़ी केंद्र डाकबंगला में वजन त्यौहार, कोकड़ी मिट्टी परीक्षण जांच केंद्र का भ्रमण किया एवं ब्लॉक अधिकारियों से संकेतक के पूर्णता पे चर्चा भी की। जनचौपाल में एनआरएलएम से बीपीएम राकेश साहू, आरएईओ, आरएचओ, सरपंच, सचिव, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिहान कैडर, समूह सदस्य एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57