Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल की तत्परता से राजिम में नए बस स्टैंड के लिए आबंटित हुई जगह

कलेक्टर अग्रवाल की तत्परता से राजिम में नए बस स्टैंड के लिए आबंटित हुई जगह

लोगों की सहूलियत के लिए सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का होगा निर्माण

क्षेत्र के लोगों सहित पर्यटकों को भी होगी सहूलियत

गरियाबंद//कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं गंभीरता से राजिम क्षेत्र के लोगों को नए बस स्टैंड का लाभ मिल पाएगा।
कलेक्टर अग्रवाल ने बस स्टैंड के लिए राजिम गरियाबंद मार्ग पर नेशनल हाइवे से लगे 799/6 रकबा 33.956 हेक्टेयर में से 1.65 हेक्टेयर को आबंटित कर दिया है। इस जगह पर लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड निर्माण के लिए
2 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए उपयुक्त जगह की खोज जारी थी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नए बस स्टैंड के लिए जगह की खोज को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। साथ ही समय-समय पर आवश्याकतानुसार अधिकारियों को मार्गदर्शन कर निर्देशित भी कर रहे थे। उन्होंने बस स्टैंड निर्माण के लिए नई जगह की खोज गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा जगह की खोज पश्चात कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 9 सितंबर को तत्काल जगह आबंटन आदेश जारी कर दिया। राजस्व रिकार्ड अनुसार जिला प्रशासन ने खसरा 799/6 में 1.32 हेक्टेयर भूमि को राजिम नगर पंचायत को अग्रिम आधिपत्य दिया है। कलेक्टर द्वारा नए बस स्टैंड के लिए जमीन आबंटन के पश्चात क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। साथ ही अपने क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त नए बस स्टैंड बनने की खुशी में काफी उत्साहित नजर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी के रूप में प्रसिद्ध राजिम में सर्व सुविधा युक्त नया बस स्टैंड बनने से आसपास क्षेत्र के लोगों सहित बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काफी सहूलियत होगी। साथ ही आने जाने वालों को भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। प्रतिवर्ष लगने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान भी लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। दूर- दराज से भी लोग आसानी से मेला स्थल एवं राजिम नगर आवागमन कर सकेंगे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की मंशा लोगों की भलाई एवं सुविधाओं का विस्तार रहा है। कलेक्टर अग्रवाल ने लोगों की भलाई एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता पूर्वक बस स्टैंड के लिए नई जगह का आबंटन कर दिया है। जगह आबंटन पश्चात भव्य एवं सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57