Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बागबाहरा में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बागबाहरा में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद// राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत के रूप में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने निर्देश जारी किया है। जिसके तहत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बागबाहरा द्वारा आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्वच्छ विसर्जन कुंड आदि शामिल हैं।
अभियान के नोडल अधिकारी हेमंत पिस्दा, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद बागबाहरा को बनाया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।
अभियान का शुभारंभ आगामी 17 सितंबर को सुबह 7:00 बजे नगर पालिका परिषद बागबाहरा से प्रभात फेरी के रूप में होगा, जो झलक चौक तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वार्ड नंबर 9 नया पुष्प वाटिका में सुबह 8:00 बजे “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण तथा स्वच्छ विसर्जन कुंड कार्यक्रम के तहत स्थानीय मंडी तालाब वॉर्ड क्रमांक 12 में सुबह 10 बजे से गणेश विसर्जन किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे।
अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता मैराथन, स्वच्छता साइक्लोथान, स्वच्छ फूड स्ट्रीट वेंडर्स कार्यशाला, स्वच्छता लक्षित इकाई जल स्रोत में श्रम दान, स्वच्छता लक्षित इकाई पार्क गार्डन में श्रमदान, स्वच्छता लक्षित इकाई कार्यशाला में श्रमदान, स्थानीय तहसील कार्यालय में साफ सफाई, स्थानीय मिनी स्टेडियम की साफ सफाई, वार्ड क्रमांक 13 14 बागबाहरा का सौंदर्यीकरण, कबाड़ से जुगाड की स्थापना, स्वच्छ मेल स्वच्छ भारत फेस्टिवल, और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर शामिल हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57