Advertisement

जिले में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न

जिले में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न

6 हजार 682 परीक्षार्थियों ने दिलाई परीक्षा

कलेक्टर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

गरियाबंद //छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने शासकीय हाई स्कूल मालगांव और आईटीआई गरियाबंद परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालित किया जा रहा था। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्रों में अच्छे से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान समन्वयक एवं शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद के प्राचार्य डाॅ आर के तलवरे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 11 हजार 7 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6 हजार 682 परीक्षार्थियों ने जिले के 43 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दिलाई। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के बैठने की सुचारू व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57