Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल के तत्पर पहल के फलस्वरूप ग्रामीण हुए बंधक मुक्त

कलेक्टर अग्रवाल के तत्पर पहल के फलस्वरूप ग्रामीण हुए बंधक मुक्त

आमामोरा के चार श्रमिकों एवं एक बालिका उड़ीसा से बंधक अवमुक्त होकर पहुंचे घर

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण ओड़िशा से बंधक मुक्त होकर घर आ गए है। कलेक्टर ने ओडिशा में जिले के बंधक श्रमिकों को छुड़ाने एवं सकुशल गृह ग्राम लाने संयुक्त टीम बनाने के के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए सभी श्रमिको एवं एक बालिका को सकुशल घर वापस ला लिया है। दरअसल ग्राम आमामोरा के ग्रामीणों ने श्रमिकों के परिजनों के माध्यम से कलेक्टर अग्रवाल को आवेदन प्रस्तुत कर ओड़िशा में बंधक श्रमिकों को अवमुक्त किए जाने हेतु निवेदन किया था। ग्रामीणों ने आमामोरा के चार श्रमिक एवं एक बालिका को ग्राम-ढोल मांदर, थाना-तुरेकेला, जिला बलांगीर ओडिशा में ठेकेदार चंपू सरदार के द्वारा मजदूरी कराने के नाम पर बंधक बनाकर रखने की जानकारी दी। जिसके परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बंधक श्रमिक को छुड़ाने एवं वापस सकुशल लाने संयुक्त टीम का गठन किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

श्रमिकों के परिजनों द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदन में उल्लेखित जानकारी के आधार पर बंधक श्रमिकों को अवमुक्त करने के लिए गठित संयुक्त टीम उड़ीसा ग्राम ढोलमांदल के लिए रवाना हुई। संयुक्त टीम जिला बलांगीर ओडिशा पहुंचते ही जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला बलांगीर से समक्ष मुलाकात एवं चर्चा कर बंधक श्रमिकों के संबंध में जानकारी दिया गया। जिसके पश्चात जिला प्रशासन, बलांगीर के द्वारा बंधक श्रमिकों को अवमुक्त करने के लिए वहां की स्थानीय टीम गठन किया गया। जिस पर जिला गरियाबंद एवं जिला बलांगीर ओडिशा के टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम ढोलमांदल, थाना तुरेकेला जिला-बलांगीर में ठेकेदार चंपू सरदार के घर जाकर बंधक श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत आमामोरा के चार
श्रमिक रामकुमार भुजिया, फगनी भुजिया, बनमली भुजिया, जयमनी भुजिया एवं बालिका कुमारी कमला भुजिया को पाया गया, जिन्हें थाना तुरेकेला ओडिशा लाया गया, तत्पश्चात् स्थानीय प्रशासन तहसीलदार तुरेकेला एवं श्रम विभाग जिला-बलांगीर के द्वारा उक्त श्रमिकों हेतु विमुक्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए जिला गरियाबंद के संयुक्त टीम को सुपुर्द किया गया। जिला-गरियाबंद के संयुक्त टीम में श्री तारेंद्र ठाकुर नायब तहसीलदार, ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, उप निरीक्षक, राजकुमार सिद्धार्थ एवं श्रीमती धनेश्वरी साहू आरक्षक, गोपाल कंवर सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्णानंद साहू एवं मनीष कुमार बंजारे श्रम कल्याण निरीक्षक, निकेश कुमार सिन्हा के द्वारा उक्त श्रमिकों को सकुशल एवं सुरक्षित जिला गरियाबंद मुख्यालय वापस लाया गया। जिला गरियाबंद के अनुभाग गरियाबंद के एसडीएम राकेश कुमार गोलछा एवं श्रम पदाधिकारी की उपस्थिति में अवमुक्त श्रमिकों को उनके परिजन तथा ग्राम पंचायत आमामोरा के सरपंच एवं उप सरपंच के समक्ष सुपुर्द कर उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया। इस कार्यवाही में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा श्रमिकों के परिजनों के निरंतर सहयोग की अहम भूमिका रही। सकुशल घर वापसी पर श्रमिको ने कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM