Advertisement

रेडक्रास सदस्यता के लिए चलाए व्यापक अभियान- जनरल सेक्रेटरी एम.के. राऊत

रेडक्रास सदस्यता के लिए चलाए व्यापक अभियान- जनरल सेक्रेटरी एम.के. राऊत

फर्स्ट एड के बारे में जानकारी के लिए श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को दिलाये ट्रेनिंग

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जनरल सेक्रेटरी एम.के. राऊत ने दिये निर्देश

संयुक्त जिला कार्यालय में रेडक्रास शाखा कार्यालय का किया लोकार्पण

गरियाबंद //संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राऊत की अध्यक्षता में जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यस्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना जम्बूरी, जिला शाखा रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियां, सदस्यता अभियान, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर, एम्बुलेंस का संचालन, निक्षय मित्र अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं स्कूलों और महाविद्यालयों में रेडक्रॉस का गठन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। जनरल सेक्रेटरी श्री राऊत ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी में जनप्रतिनिधियों सहित हाईस्कूल से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया जाए, ताकि रेडक्रास सदस्यों के मन में दुर्घटना व आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता, मानवता और निष्पक्षता की भावना पैदा हो। उन्होंने रेडक्रास सदस्यता के लिए 30 सितम्बर तक व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समिति में पदाधिकारियों का नियमानुसार निर्वाचन की प्रक्रिया अक्टूबर, नवम्बर माह में की जायेगी। इसके लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक की जाए। साथ ही औद्योगिक संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों को भी रेडक्रास का सदस्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एसडीएम श्री राकेश गोलछा सहित रेडक्रास के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण शामिल हुए। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी, चेयरमेन एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में रेडक्रास के शाखा कार्यालय का लोकार्पण भी किया। साथ ही जिले में रेडक्रास शाखा के कामकाज संचालन के लिए अलग से कार्यालय मिल जाने पर खुशी जताई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत एवं नगर के वरिष्ठ पत्रकार फारूक मेमन ने स्वप्रेरणा से रेडक्रास सोसायटी का आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी, चेयरमेन एवं कलेक्टर अग्रवाल ने दोनों को सदस्यता पत्र प्रदान करते हुए अन्य लोगों को भी समिति के सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक में राऊत ने जिले में स्थित राईस मिलों के श्रमिकों, पत्थर खदानों के कामगार, कॉलेज के विद्यार्थी, पुलिस विभाग में खासकर नगर सैनिक, यातायात पुलिस, ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, पंच-सरपंच, कोटवारों को आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति में प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षण देने पर बल दिया। रेड क्रॉस सोसायटी के अंतर्गत शहरी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के साथ ही उन्हें फर्स्ट एड प्राथमिक सहायता की जानकारी व रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा। राऊत ने रेड क्रॉस सोसायटी का बेहतर प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी अंतर्गत प्रबंध समिति गठित करने और एक राज्य स्तरीय अधिकारी को समिति में नियुक्त करने को कहा। कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में जिले में संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के गतिविधियों, वृद्धाश्रम संचालन, टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्रों की उपलब्धता, रक्तदान शिविर, सदस्य, ब्लड बैंक एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक में राऊत ने कॉलेज विद्यार्थियों के रक्त समूह की जांच के लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिये। साथ ही समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित करने के निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57