Advertisement

आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा ओड़िशा निर्मित 22 लीटर शराब जप्त

आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा ओड़िशा निर्मित 22 लीटर शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद //कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा सोमवार को छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम देवरी थाना कोमाखान के निवासी राकेश पटेल के आधिपत्य से एक प्लास्टिक बोरी में 35 नग हिरन छाप पाउच कुल 7 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब कीमत 1400 रुपए बरामद कर जप्त किया तथा मौक़े पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह गश्त के दौरान बोईरगाँव थाना कोमाखान पहुंचे, जहाँ एक व्यक्ति आबकारी वाहन को देख कर भाग गया। उसका पीछा किया गया किन्तु पकड़ में नहीं आया। स्थल पर पहुंचने पर एक प्लास्टिक बोरी में 75 नग हिरण छाप पाउच कुल 15 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब कीमत 3000 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। पतासाजी करने पर आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36 ,59 (क) का गैर जमानतीय अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढ़ेन्द्र द्वारा की गयी जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57